December 2024 Grah Gochar Rashifal : जल्द ही दिसंबर माह की शुरुआत होने वाली है, जो साल 2024 का आखिरी महीना है। यह माह सभी राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। पंचांग के अनुसार साल के आखिरी माह में कई बड़े ग्रह गोचर होने वाले है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र ग्रह 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल भी कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। इतना ही नहीं 15 दिसंबर 2024 को सूर्य भी धनु राशि में एंट्री लेंगे। कुल मिलाकर यह माह ग्रह-गोचर से भरा है, जिसका प्रभाव नव वर्ष 2025 तक बना रहेगा।
इस दौरान दिसंबर माह कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस समय इन पांच राशियों को करियर, व्यापार और नौकरी में लाभ की प्राप्ति के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा। इसी कड़ी में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
2 of 6
December 2024 Grah Gochar Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
दिसंबर माह मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे लाभ की प्राप्ति संभव है। इस दौरान मान-सम्मान भी मिलेगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे।
3 of 6
December 2024 Grah Gochar Rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
साल 2024 का दिसंबर माह सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी है। आपको नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आय में वृद्धि होगी। इस माह आपके काम की लोग सराहना करेंगे। इस दौरान किसी पद की प्राप्ति भी हो सकती है। दिसंबर माह में आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए यह समय और भी खास है। सभी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।
4 of 6
December 2024 Grah Gochar Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
साल 2024 का आखिरी माह आपके लिए अच्छा माना जा रहा है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। साल के अंत में आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। तरक्की के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
5 of 6
December 2024 Grah Gochar Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। सभी कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस माह विदेश यात्रा के भी योग बन रहे है, जिससे आपके नए संबध भी बनेंगे। व्यापार में लाभ की प्राप्ति संभव है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन होगा, जिससे नया साल आपके लिए लाभदायक साबित होगा।