फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का दिन आपके लिए किस मामले में अधिक भाग्यशाली रहेगाए जानिए अपनी राशि से

Fri, 06 Jan 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 6th January
ग्रह नक्षत्र
आज ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि का आपके जीवनए नौकरीए व्यवसायए प्यार और पर‌िवार पर कैसा असर रहेगा जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।

मेष राशि: किसी खास दोस्त की तरफ आकर्षित होंगे

daily rashiphal 6th January
मेष राश‌ि
आज जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। आजकल आप बहुत रोमांटिक महसूस कर रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ प्यार का इजहार करना चाहते हैं। आप विशेषरूप से किसी खास दोस्त से आकर्षित भी हैं। आज आप अपने मन को खुशगुबार रखें, क्योंकि आज आपका प्यार परवान चढ़ने को है। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आप हल्के-फुल्के भोजन से दूर रहें। अपना ध्यान ताजे फलों पर लगाएं, क्योंकि आज आपको पेट की समस्या से निजात मिल सकती है, अपने अच्छे स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करें। ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि: आज लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे

daily rashiphal 6th January
वृष राश‌ि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। रोमांस की दुनिया में आज के लिए आपकी सीख यही रहेगी कि अगर आप अपने पार्टनर से प्यार पाना चाहते हैं तो आपको भी वह उसे देना होगा। यह एकतरफा नहीं हो सकता। यदि आप फैशन के जगत से ताल्लुक रखते हैं तब आज का दिन विशेष फलदायी है। आज का दिन जनसंपर्क में बीतेगा, जिसमें लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला।आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा तभी वजन कम कर सकेंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें और ज्यादा शारीरिक काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: रोमांस के क्षेत्र में सकारात्मक विकास की संभावना है

daily rashiphal 6th January
म‌िथुन राश‌ि
आज आप बहुत खुश होंगे कि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपको थोड़ी परेशानी होगी। ध्यान रखें कि आप जितने ऊंचे पद पर होते हैं, नौकरी बदलना आपके लिए उतना ही मुश्किल हो जाता है। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। आपको आराम करने के लिये योग और ध्यान का इस्तेमाल करना चाहिये।
विज्ञापन

कर्क राशि: पुराने निवेश का लाभ मिलेगा

daily rashiphal 6th January
कर्क राशि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। अपने संबंध को गहरा करने के लिए आप दोनों का प्रयास रंग लाएगा व आज आप अपने साथी के साथ अधिक आनंददायक समय बिताएंगे। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। आप भूतकाल के बारे में सोच कर समय खराब न करें। आप अपनी उर्जा बचा कर रखें और उसका सकारात्मक उपयोग करें। आप खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें। आप वही करें जो इस वक्त आपको अच्छे जीवन की ओर ले जाये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed