फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाभ के लिए आज सकारात्मक सोच को अपनाएं मिथुन राशि वाले, पढ़ें राशिफल

Fri, 05 May 2017 07:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 05 May 2017 07:39 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 5th may
राश‌िचक्र

जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राशिः मुश्किलों को भी मौके के रूप में ‌देखेंगे

daily rashiphal 5th may
मेष राश‌ि

आज आपको मुश्किलें भ्‍ाी एक मौके के रूप में दिखेगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। आज तनाव से सावधान रहें, यह आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है।

वृष राश‌िः व्यवसायी यात्रा लाभदायक होगी

daily rashiphal 5th may
वृष राश‌ि

आज आपको अपनी सम्प्रेषण कला का उपयोग करना होगा । आज आप अपने आपको शायद एक मुश्किल परिस्थिति में पाएंगे जो कि दूसरों के द्वारा पैदा की गई है। यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आप दोनों में से कोई एक, दूसरे से मिलने आ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी, इसका अच्छा फायदा भी मिलेगा। पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा। आपको आज कुछ भी खाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः लाभ के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं

daily rashiphal 5th may
म‌िथुन राश‌ि

आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। इससे आपको अपने करियर को ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी। यदि आप शेयर में निवेश करते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

कर्क राशिः व्यापार में फायदा मिलने के योग

daily rashiphal 5th may
कर्क राशि

फिलहाल सत्ताधारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा।  सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लें। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आज आप पाएंगे कि आप अपने काम और रूचि के मध्य अच्छा संतुलन स्थापित कर पाएंगे। आपको अपने समस्त विचारों को एकत्रित कर उनका सृजनात्मक उपयोग करना चाहिए। व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आपके ग्राहक भी आपकी मेहनत देख रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed