फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई भी निवेश करने से पहले वृश्चिक राशि वाले कर लें विचार, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Wed, 05 Apr 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 05 Apr 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 5th april
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आमदनी बढ़ने की उम्मीद

daily rashiphal 5th april
मेष राश‌ि

आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिसके कारण आपको सराहना मिलेगी। इस सफलता का भरपूर आनंद लें, क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें। यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिए, जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे वाला है। जो लोग आर्किटेक्चर या इंटीरियर का कोर्स कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, अगर कोई इंटरव्यू दे रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस काम में लगे हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी और उनके काम को सराहा भी जाएगा। ज्यादा खाने की वजह से आप खुद को सेहतमन्द महसूस करेंगे। व्यायाम करना ना भूलें, इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

वृष राश‌ि: अपने लक्ष्य को लेकर होंगे परेशान

daily rashiphal 5th april
वृष राश‌ि

आज आप अपनी जिंदगी के कई क्षेत्रों को लेकर परेशान रहेंगे। आपको लगेगा कि आपने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे उनको प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। आपकी दोस्ती में भी तनाव आ सकता है। अपने मन की चाहतें अपने साथी को बताने से आपके संबंध में नई जान आएगी। ये ना सिर्फ आपको उस भारी बोझ से छुटकारा दिलाएंगी, जो आप अपने दिल पर लेकर घूम रहे हैं बल्कि प्यार दिखाने का रास्ता भी खोलेगी। आज का दिन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हे अपनी आजीविका में कोई परेशानी पेश आ रही है। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। अपने खाने की आदतें सुधारें, यह वो समय है जब आपको अच्छी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। इस पल को खुशी से जिएं और जो भी जिन्दगी में मिले उसे स्वीकारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: खुशखबरी ​​मिलने के योग

daily rashiphal 5th april
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें, जो पहले से ही इसमें पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। हाल ही में आपको दर्द और बुखार से गुजरना पड़ा होगा, परन्तु अब आप बेहतर महसूस करेंगे। आप आराम करें और खुद को आने वाले समय के लिए तैयार करें।

विज्ञापन

कर्क राशि: मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिलेगा लाभ

daily rashiphal 5th april
कर्क राशि

आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। ना चाहते हुए भी आज आपका अपने साथी के साथ किसी बात पर मतभेद होगा। आपको चाहिए कि बिना बात पर अपने साथी पर गुस्सा ना उतारें। आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिए। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से अटका पड़ा था आज हो जाएगा। आज तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए काम पर या घर पर इस बात का ध्यान रखें। यह परेशानी बढ़ सकती है अगर आप नकारात्मक सोच रखते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed