फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम पर फोकस करें धनु राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Tue, 04 Apr 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 04 Apr 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 4th april
राश‌िचक्र - फोटो : getty images

जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: सहकर्मी नीचा दिखाने की करेेंगे कोशिश

daily rashiphal 4th april
मेष राश‌ि

घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पाएंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पाएंगे। आपके सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी इच्छा शक्ति और दृढ़-निश्चय से विजयी हो जाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपकी पीठ पीछे कोई साजिश कर सकते हैं। आपके खिलाफ उठाए गए छोटे-मोटे गलत कदम शायद आपको बेईमानी लगें, लेकिन अगर आप उन सब को मिला कर देखें तो आपको कार्यालय में बुरे माहौल का एहसास होगा। अगर आप जेवर संबंधित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आप अपनी क्षमताओं को जानकर अपने कार्य पर केन्द्रित हो सकेंगे। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें और खुद को मनोरंजक गतिविधियों मे व्यस्त रखें ताकि आप अपना ऊर्जा स्तर बनाए रख सकें।

वृष राश‌ि: नुकसान की होगी भरपाई

daily rashiphal 4th april
वृष राश‌ि

आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है। जिसके कारण आप तनाव में है। आप हिम्मत रखें और अपने साथी के साथ इस बारे में विस्तार से विचार करें। यदि आज कंपनी आपके सामने विदेश जाने का प्रस्ताव सामने रखें तो इससे आपको कई मौके मिलेंगे। आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ, उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। अचानक आई किसी रकम से आपका बैंक बैलेंस भी कुछ दुरूस्त हो जाएगा, लेकिन रुपए-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: निवेश में मामले में रहें सावधान

daily rashiphal 4th april
म‌िथुन राश‌ि

असुविधा महसूस होने वाली परिस्थितियों से बचेें। अपनी सोच सकारात्मक रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। जो आप हैं ही नहीं वो बनने की कोशिश करने से क्या फायदा। अगर आप अकेले हैं तो आज अपने ऐसे दोस्त के साथ ना निकलें जो पहले इजहार करता रहा है और डेट पर बुलाता रहा है। यह रिश्ता उबाऊ साबित हो सकता है। आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है।

विज्ञापन

कर्क राशि: कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचें

daily rashiphal 4th april
कर्क राशि

आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी। आज आपको अपने साथी से उपहार मिलेगा। आप अपने साथी के प्यार एवं संबंध की गहराइयों को दिल से अनुभव करें और वैसा ही उसको अनुभव कराएं। आज आपको अपने कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। इस बार आपको ख्याल रखना होगा कि किसी भी आग या बिजली के यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय कुछ अनहोनी ना हो जाए। वरना कोई दुर्घटना या चोट लगने के संकेत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed