फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज किस राशि में है धन लाभ का योग, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 02 Feb 2017 09:05 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Thu, 02 Feb 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 2nd February
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज गुरुवार है और चन्द्रमा का गोचर गुरु की राश‌ि मीन में है। कन्या राश‌ि में बैठे गुरु चन्द्रमा को देख रहे हैं और चन्द्रमा की दृष्ट‌ि भी गुरु पर है ऐसे में आज का द‌िन आपके ल‌िए कैसा रहेगा देख‌िए।

मेष राशि: आज मानसिक शांति मिलेगी

daily Rashiphal 2nd February
मेष राश‌ि
इस दिन का प्रयोग नए दोस्त बनाने के लिए करें। सामाजिक समारोह में भाग लें व नए दोस्त बनाएं। आप कुछ नए रिश्ते भी कायम कर पाएंगे। यदि आप अपने संबंध की गतिशीलता व लम्बे समय तक चलने के बारे में अनिश्चित हैं तो किसी परिवार के सदस्य या करीबी मित्र की सलाह लें। अंतिम निर्णय सलाह लेने के बाद ही करें। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आपके पास बहुत सा अन्वेषित हुनर है, जिसका अच्छा इस्तेमाल हो सकता है और जिसके कारण आपके कैरियर में वृद्धी हो सकती है। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। आज आप पाएंगे कि अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। यह आपको गहन चिंता में डाल सकता है जिससे आपको मानसिक दुविधा भी रहेगी। आप होशियार रहें और स्वयं जरुरत अनुसार उपचार भी करें।

वृष राशि: सात समुंदर पार से खुश खबरी मिल सकती है

daily Rashiphal 2nd February
वृष राश‌ि
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं। आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें। आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा और आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी और दर्द को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: दोस्तों से मिलेंगे

daily Rashiphal 2nd February
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने दोस्तों के साथ खूब नाचने-गाने में व्यस्त रहेंगे। आपके दोस्त आज आपके घर भी आ सकते हैं उनका दिल से स्वागत करें। उनसे मिल कर आपका तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। उनके साथ मिल कर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे जिससे आपके बहुत खुशी होगी। साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। सूचना प्राद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अवसरों से भरा हुआ होगा। हाल में ही आप न चाहते हुए भी व्यवसाय संबंधित किसी विवाद में घिर गये थे। यह मामला हो सकता है, कानूनी मोड़ भी ले ले। हालांकि इस मामले में आपके पक्ष में ही फैसले होंगे लेकिन इतनी जल्दी नहीं जितनी जल्दी आप सोच रहे हैं। आपके द्वारा किया गया कार्य भी आपको खुश रखने में मददगार साबित होगा। ध्यान रहे की आप अनैच्छिक बातों पर तनाव ना लें। इससे आप दूसरों की मदद करने के महत्व को जानेंगे और साथ ही साथ खुद को खुश रखना भी सीख जाएंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि: किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं

daily Rashiphal 2nd February
कर्क राशि
आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। इस व्यक्ति की सलाह पर आप भरोसा कर सकते हैं। आप किसी पवित्र व धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। आमतौर पर आप बहुत आत्मविश्वासी हैं, लेकिन आज आप पाएंगे कि आपके विरोधियों का दबाव आपके आत्मविश्वास को कम कर देगा। आपको कभी भी खुद को विरोधियों की नजर से नहीं देखना चाहिए। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। आज आपको अपने व्यस्त जीवन में से समय निकाल कर व्यायाम को देना होगा ताकि आप स्वस्थ रहें। ध्यान रहे, ज्यादा देर तक बैठने से काम पर या घर में आप आलसी बन सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed