फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की राशि में आया चन्द्रमा, किस राशि में बना रहा है लाभ योग

Fri, 24 Feb 2017 09:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 24th February
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज चन्द्रमा का संचार शन‌ि की राश‌ि मकर में हो रहा है। चन्द्रमा का यह गोचर आपकी राश‌ि के क‌िस मामले में शुभ लाभ देने वाला है। जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।

मेष राशि: अवसरों को जाने ना दें

daily Rashiphal 24th February
मेष राश‌ि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान अपनी चरम सीमा पर रहेगा इसलिए समय निकाल कर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। आज का दिन लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। आज तनाव बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। शान्त रहने की कोशिश करें किसी भी परेशानी को ना बढ़ायें,  क्योंकि घर पर पहले से ही परेशानी है। यह परेशानियां तो आती जाती रहती हैं इसलिए इन्हें बढावा न दें।

वृष राशि: तनाव कम करने की कोशिश करें

daily Rashiphal 24th February
वृष राश‌ि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये। दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे। दिमागी तनाव को न आने दें इससे परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा

daily Rashiphal 24th February
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नोकीले यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है। कोशिश करें कि वाहन या फिर मशीन चलाते समय आप अपने मन को विचलित या भटकने ना दें।
विज्ञापन

कर्क राशि: दोस्तों परिवार के साथ मिलकर मजे करें

daily Rashiphal 24th February
कर्क राशि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें। आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर  कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं तथा उन्हे असावधानी से ना रखें ताकि उसके नुकसान से आपको पछतावा ना हो। आज आपको पेटदर्द से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। ध्यान रहे, आप इन समस्याओं को टालें नहीं और किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed