फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, जानें अपना राशिफल

Sun, 23 Jul 2017 07:46 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 23th july
ग्रह नक्षत्र

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: आज आर्थिक मामले में दिन अच्छा रहेगा

daily rashiphal 23th july
मेष राश‌ि

आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आज आपसी वार्तालाप द्वारा अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे मिलेगे है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने खान-पान का असर अपनी त्वचा पर देखेंगे। 

वृष राश‌िः शादी के मामले में सकारात्मक संकेत है

daily rashiphal 23th july
वृष राश‌ि

जिससे आप शादी करना चाहते हैं, आज उसकी ओर से आपको सकारात्मक संकेत मिल सकता है। आप आज अपना भाग्य आजमा सकते हैं और शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। अगर अनुकूल उत्तर तुरन्त नहीं मिलता तो धीरज रखें और उसके लिए कोशिश करते रहें। इस समय बॉस आपके हक में दिख रहे हैं। आपका काम और व्यवहार सभी की नजर में है। ये आपके करियर में शुभ समय की शुरुआत  है। अगर आप ऐसे ही चलते रहे तो आपको भविष्य में भी लाभ ही होगा। यदि किराये के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: कार्यालय में तनाव रहेगा

daily rashiphal 23th july
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो बेहिचक अपनों से सहयोग मांग लें। जरूरत पड़ने पर आपके अपने आपकी मदद जरूर करेंगे, इसलिए मदद मांगने में कोई हिचक ना करें। आज आप अपने कार्यालय में तनाव पूर्ण माहौल पाएंगे। आप अपने आपको शांत रखें वरना इसके कारण परेशानी अच्छा होगा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ना दें। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: नकारात्मक सोच से बचे

daily rashiphal 23th july
कर्क राशि

आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आप अपने पार्टनर के प्रति रिश्ते में गर्मजोशी दिखाएं। उनको लगेगा कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।  आज आपका अपने काम को ले कर आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी अपने कार्यालय में कुछ समस्याओं को सुलझाने की आपकी क्षमता को आपके उच्च अधिकारी सराहेंगे और आपको प्रशंसा भी मिलनी शुरू हो जाएगी। अगर आज आपके काम में कुछ बदलाव हो रहे हैं तो भी आप उसे स्वीकार करने को तैयार रहें। आपकी नकारात्मक सोच आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed