{"_id":"58aadc7d4f1c1b5354b23212","slug":"daily-rashiphal-21th-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि के साथ चन्द्रमा का संयोग आज किसके लिए लकी किसके लिए अनलकी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
शनि के साथ चन्द्रमा का संयोग आज किसके लिए लकी किसके लिए अनलकी
एस्ट्रोयोगी
Updated Tue, 21 Feb 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज चन्द्रमा का संचार धनु राशि में हो रहा है। इस राशि में शनि पहले से मौजूद हैं। शनि के साथ चंद्रमा का यह गोचर आपके लिए कितना शुभ रहेगा जान लीजिए।
मेष राशि: अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा
मेष राशि
आज आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आप शहर से बाहर भ्रमण के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके अपने साथी के साथ दोबारा से अच्छे संबंध कायम होंगे। आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। आप देखेंगे कि यदि आज आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी जितनी कि आपने अकेले कभी सोची भी नहीं होगी। आपको व्यावहारिक होकर निर्णय लेने होंगे।
आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा। आज तनाव का स्तर कम करने के लिए बाहर जाएं। आप कोई ऐसी मजेदार क्रिया करें ताकि आपको लगे कि आपने कोई लाफ्टर थैरेपी ग्रुप में जाना शुरु कर दिया हो।
आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा। आज तनाव का स्तर कम करने के लिए बाहर जाएं। आप कोई ऐसी मजेदार क्रिया करें ताकि आपको लगे कि आपने कोई लाफ्टर थैरेपी ग्रुप में जाना शुरु कर दिया हो।
वृष राशि: पदोन्नति हो सकती है
वृष राशि
आप जिस व्यक्ति के साथ चल रहे हैं वो ही आपका झगड़ा खत्म कर पाएगा। कोई घरेलु झगड़ा जो कि आपकी अशांति का कारण बना हुआ था, अब खत्म हो जाएगा। सबके हित को कायम रखते हुए ये झगड़ा खत्म करना ही ठीक होगा। रोमांस की दुनिया में आज सब्र ही सब कुछ है। आज आपका गुस्सा बहुत देर तक नहीं टिकेगा, पर गुस्से के वक्त कहे गए कुछ अनुचित शब्दों का बुरा असर काफी दिनों तक रहेगा। आज आपका लक्ष्य होना चाहिए – अगर कुछ अच्छा कहने को नहीं है, तो चुप रहो। व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति के आसार हैं। आपकी कड़ी मेहनत के फलस्वरूप आपके अधिकारी आपको बोनस दे सकते हैं। अथवा, पदोन्नति भी संभव है। यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं तथा जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। आपको किसी भी तेज या नोकीली वस्तुओं से चोट लग सकती हैं। आप खुद की रसोई में काम करते समय किसी नोकीले धातु जैसे की चाकू से चोट पहुंचा सकते हैं। हो सकता है किसी तेज मशीन से भी चोट लग जाए। इस लिए ज्यादा सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज का दिन बड़ा शुभ है
मिथुन राशि
किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आज अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मुलाकात आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से होगी। घर पर ना बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाये तो आज किसी नये क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी और आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: परिवार के प्यार के आभारी रहेंगे
कर्क राशि
आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी। आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। इस समय आप खुद को अपने कार्यालय में बहुत प्रभावी पाएंगे। आज आपका लीडर होने का हुनर अपने चरम पर होगा और दूसरे लोग इस बात की सराहना करेंगे। आपके सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि आपको अपने इस हुनर को प्रदर्शित करने के लिए और अधिक जिम्मेंदारियां लेनी होंगी। आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। आज आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा अगर आप बल्डप्रेशर, शुगर और दिल के मरीज हैं। यह सब बीमारियां आज आपके लिए परेशानी बन सकती हैं। अगर आप किसी परेशानी को लेकर चिन्तित है तो सही डॉक्टर के पास जाए।