सोमवार के सितारे इन राशि वालों के करेंगे वारे न्यारे
मेष राशिः नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।
आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। कभी-कभी हमें लगता है कि हमारी सफलता का रास्ता टेढ़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उस रास्ते पर चलने से आपको कुछ नहीं मिलेगा। नई तकनीक का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।
आज कोई लम्बित पड़ा व्यवसाय लेन देन फाइनल हो जाएगा और नये व्यवसाय के भी रास्ते खुलेंगे। नये संपर्क और व्यावसायिक रिश्ते बढ़ायें। आज के दिन को एक रचनात्मक दिन बना लीजिए।
वृष राशिः वित्तीय लाभ मिलेगा
मिथुन राशिः आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है
आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। इस समय करियर संबंधी लाभ की आशा है।
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आएंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।
कर्क राशिः पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है
आज आप अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। ऐसा करके आप उस शांति को कायम रखेंगे जिसका मजा आप अब तक ले रहे थे। आज जो मुद्दा आपको बड़ा लग रहा है वही बात कल आपको छोटी लगेगी। इसलिए आप इस मुद्दे को प्यार से ही सुलझाने की कोशिश करें।
आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। अगर आप इसमें सफल रहे तो आपको लाभ ही होगा। संप्रेषण कला में निपुण मैनेजर भी अपने काम को पूरी कुशलता से पूरा कर पाएंगे।
आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।