आज इन राशि वालों को नई नौकरी के मौके मिलेंगे, जानें अपना राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है
अपनी उम्र के लोगों के बीच आज आपकी छवि को चार चांद लग जाएंगे। आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दें। आज ऑफिस से बाहर निकल कर आपको लोगों से मिलना चाहिए या फिर किसी सेमीनार में जाना चाहिए, जिससे आपको नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल हो सके। अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों से दिल खोल कर मिलें तथा उनसे अपने बारे में चर्चा करने में ना हिचकिचाएं।
वृष राशि: सकारात्मक निर्णय ले
अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी। व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े। चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आज आपका व्यायाम करने का मन होगा। आप फिर से पहले वाले रास्ते पर आ जाऐंगे। अब वह समय आ गया है जब आपको वापिस उसी आकार में आना होगा। आज वो दिन है जब आपको चुनना होगा कि आप अपना समय कैसे व्यतीत करेंगे। अगर आप जिम में तीस मिनट भी रहेंगे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। घर में तीस मिनट व्यतीत करने से अच्छा है आप जिम में काम करें।
मिथुन राशि: जल्दबाजी मे कोई फैसला न ले
इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगें हैं। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। अगर आप कोई सौदा तय होने के इंतजार में हैं तो आपके लिए यह सही समय है। इस समय आपके सितारे बुलंदियों पर हैं और आपको शीघ्र ही निश्चित रूप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धित सलाह लेंगे। ध्यान रहे, जो भी तरीका आप आपनाएं सही तरह से अपनाएं क्योंकि आप ये लम्बे समय के लिए ले रहे हैं। याद रहे, स्वास्थय ही सब कुछ हैं इसलिए जो भी खर्चा आप कर रहे हैं यह सोच कर करें कि यह भविष्य में आपके काम आएगा। योग भी शुरू करें इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा।
कर्क राशि: परिवार का साथ मिलेगा
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको अपना फोन नम्बर या ई-मेल आई डी बदलने में जरा भी नहीं हिचकना चाहिए। आज आपके प्रेम के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है। आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।