{"_id":"5878ba134f1c1b7840ba94a3","slug":"daily-rashiphal-14th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" मकर राशि में आए सूर्य, आज का दिन आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
मकर राशि में आए सूर्य, आज का दिन आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा
एस्ट्रोयोगी
Updated Sat, 14 Jan 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं। शनि की राशि में सूर्य का आगमन आज आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा, देखिए।
मेष राशि: कोई नया व्यक्ति जीवन में आएगा
मेष राशि
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। पैसे रूपये के हिसाब से आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज किया कोई भी लेन देन आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। आज आप बाहर बैठ कर ठन्डी हवा का आनंद लें। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
वृष राशि: किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे
वृष राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। आज आपके रिश्तों में गलतफहमी एवं तनाव पैदा हो सकता है, जिसे दूर होने में कुछ समय लगेगा। शुरू में ध्यान न देने के कारण समस्या गंभीर हो गई है। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा। आज आपको अपने प्रिय लोगों का ख्याल रखना होगा। हो सकता है, आपका कोई करीबी बीमार हो। वो ऐसा महसूस नहीं होने देंगे कि उन्हें कोई समस्या है। हो सकता उनकी बीमारी छोटी सी हो। मगर फिर भी आप लापरवाही ना बरतें और उन्हें आराम करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसमें चिन्ता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: सभी रूके काम पूरे होंगे
मिथुन राशि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए यह आपके लिए अच्छा दिन है जब आप अपनी क्षमताओं को जानकर अपने कार्य पर केन्द्रित हो सकेंगे। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़ता देखेंगे जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा और आपका दिन आनंदमयी रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: खोई संपत्ति मिलेगी
कर्क राशि
आज आपको आपने गुरु की सलाह अपने लंबे समय से चले आ रहे दुखों को खत्म करने के लिए लेनी चाहिए। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उनकी सलाह का उपयोग करने में जरा भी ना हिचकें। आज आपके रोमांस के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपकी मुलाकात आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से होगी। घर पर ना बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। आप हैरान होंगे, क्योंकि आज रात आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। किसी खास काम को करने में आज आपको तनाव पूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने का मौका भी मिलेगा। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। कोई भी भारी सामान उठाते समय आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं।