शनि की राशि में सूर्य का आना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन इस साल सूर्य का मकर राशि में आना शनिवार के दिन हो रहा है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह सक्रांति को राक्षसी नाम की कहलाएगी। संक्रांति का पुण्यकाल यानी स्नान दान का समय 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर 38 मिनट से दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषशास्त्री मान रहे हैं कि इस संक्रांति के प्रभाव से भ्रष्टाचार, अपराध, राजनीतिक उथल-पुथल में वृद्धि होगी। देश के कई भागों में नीचले स्तर की राजनीति देखने को मिल सकती है। आइये देखें कि इस संक्रांति का आपकी राशि पर क्या असर होगा।
मेष राशिः उत्साहित और उर्जावान महसूस करेंगे
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपकी राशि से दसवें घर में सूर्य का आगमन जनवरी के अंतिम सप्ताह तक आपके लिए नौकरी व्यवसाय में आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। आप काफी उत्साहित और उर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो फरवरी में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस महीने आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। जनवरी के अंतिम सप्ताह से आप ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे लेकिन सूर्य शनि के द्विद्वादश योग के कारण कुछ समय तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं पारिवारिक जीवन में उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशिः खर्चों में वृद्धि होगी
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आपकी राशि से नवम भाव में सूर्य का प्रवेश आपको पिता एवं वरिष्ठजनों से लाभ दिला सकता है। परिश्रम के बाद आपको धन एवं कार्यक्षेत्र में प्रगति का लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। विदेशों से लाभ का योग बनेगा। लेकिन 26 जनवरी से ढैय्या लग जाने के कारण आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशिः कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपके लिए सूर्य का यह गोचर खर्चीला और पारिवारिक मामलों में उलझन भर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। राशि स्वामी बुध फरवरी के पहले हफ्ते में सूर्य के साथ आ जाएंगे जिससे बौद्धिक कार्यों में प्रगति होगी लेकिन राशि से आठवें घर में सूर्य के साथ बुध का संयोग स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति देगा।
कर्क राशिः साझेदारी के काम में फायदा मिल सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
राशि से सातवें घर में सूर्य का गोचर जीवनसाथी से मतभेद या उनकी सेहत को लेकर चिंतित कर सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपनी सोच सकारात्मक रखें और चिंता से बचें अन्यथा इसका आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। विरोधियों से सजग रहें। विदेशों से संबंधित मामलों में लाभ की स्थिति रहेगी। साझेदारी के काम में फायदा मिल सकता है।