फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज अपनी जुबान पर काबू रखें ये राशि वाले, जानें अपना राशिफल

Mon, 12 Jun 2017 07:13 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Jun 2017 07:13 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 12th june
राश‌िचक्र

जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: अपने पार्टनर को निराश ना करें

daily rashiphal 12th june
मेष राश‌ि

याद है कि आपने अपने घर के आस-पास कुछ परिवर्तन करने की सोची थी। घर पर शांति का माहौल है इसलिए आप आराम से कोई भी परिवर्तन कर सकते हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें। आप अपनी जिन्दगी में कुछ अलग उत्तेजना को पाना चाहते हैं, शायद अभी के रिश्ते से हटकर। चाहे आप कुछ भी करें पर अपने पार्टनर को दुःखी ना करें, क्योंकि आपको इससे पछताना पड़ सकता है। जंगली इलाकों की तरफ घूमने जाना मजेदार होगा पर खतरनाक भी, इसलिए इसके लिए तैयार रहें।आज आप सेहत को लेकर थोड़ा लड़खड़ा सकते हैं, मगर कोई अच्छी खबर मिल जाने के बाद मानसिक तनाव कम हो जाएगा। जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस करेंगे। अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाते हुए व्यायाम और ताजी हवा का भी लुत्फ उठाएं।    

वृष राश‌ि: आज अपनी जुबान पर भी संयम रखें

daily rashiphal 12th june
वृष राश‌ि

इस समय अपने दोस्तों के साथ किसी भी झगड़े में ना पड़ें। सभी शायद तनाव से गुजर रहे हैं जिसके कारण तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसी कुछ परिस्थितियां भी हो सकती हैं जो आपको बहस करने पर मजबूर कर दे। लेकिन, आप शांत ही बने रहें। इस समय कोई भी बहस आपके रिश्ते के लिए खतरनाक तो होगी ही आपकी सेहत पर भी बुरा असर डालेगी। आज खुद पर संयम रखें ताकि आपको परेशानी न हो। तनाव से आपको अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है। आज अपनी जुबान पर भी संयम रखें तभी आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।            

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आपनी भावनाओं को काबू में रखना रखें

daily rashiphal 12th june
म‌िथुन राश‌ि

आज आप किसी प्रतियोगिता के मूड में हैं। जिन्दगी के कुछ क्षेत्रों के लिए ये ठीक है लेकिन ध्यान रहे कि आप कुछ ज्यादा उग्र ना हो जाएं खासतौर से अपने परिवार को ले कर। आज आपको अपनी भावनाओं को संतुलन में रखना होगा।आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। एक-दूसरे की सगंति से आप असीम आनन्द का अनुभव करेंगे। आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। किसी भी नई योजना के लिये लंबा समय लेकर सोच विचार करें। अपने सभी विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें।         

विज्ञापन

कर्क राशि: मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे

daily rashiphal 12th june
कर्क राशि

आज आप उन लोगों से थोड़ा हताश हैं जिन्होंने आपको निराश किया है। आपको लगेगा कि लोग वादे तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें निभाते नहीं। आपको आज अपना दिमाग शांत रखना होगा। आपके काम में आने वाली ये रुकावट अस्थाई है जो समय के साथ खुद ही समाप्त हो जाएगी। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। आप अपने कार्यस्थल को तकनीकी तौर से भी अच्छा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके द्वारा जल्दी लिए गए किसी निर्णय से आपको लाभ हो सकता है।आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed