आज चन्द्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा है। इस राशि में राहु पहले से मौजूद है ऐसे में ग्रहण योग बना है। संयोग यह है भी है सिंह राशि चन्द्रमा के संचार के दौरान चन्द्र ग्रहण भी हुआ है ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए।
{"_id":"589d77324f1c1b875237bb93","slug":"daily-rashiphal-11th-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंह राशि में ग्रहण योग आपकी राशि पर क्या असर डालेगा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
सिंह राशि में ग्रहण योग आपकी राशि पर क्या असर डालेगा
एस्ट्रोयोगी
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: व्यापार में लाभ से खुशी मिलेगी
मेष राशि
आज आप अपने परिजनों की जिंदगी को प्यार से भर दें। आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आज आपको लगेगा कि प्यार मिलते वक्त सितारे आपके पैर पीछे खींच रहे हैं। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। किसी छात्रवृत्ति या फैलोशिप के लिये चुना जाना या किसी परीक्षा में सफलता भी आपके लिये हो सकती है। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। हालांकि यह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन बड़ी बात तो यह है कि आप तरक्की की ओर जा रहे हैं। आज वो दिन है जब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज किसी भी तरह के छोटे- छोटे हादसों से बचें। अपने आस-पास के वातावरण में काम करते समय जैसे की रसोईघर या टीवी देखते समय या फिर बिजली यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी।
वृष राशि: किसी बहस में पड़ने से बचें
वृष राशि
आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है इसलिए इन बेकार की बातों में ना पड़ें। आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। किसी के साथ साझेदारी करने का विचार आज आपके दिमाग में चलता रहेगा, खासतौर से औरतों के। काफी सोच समझने के बाद आप इस साझेदारी के लिए हां कर देंगे। आपका निर्णय सही है और आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको त्वचा से संम्बन्धित बीमारी हो सकती हो सकती है इसे नजर अंदाज न करें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए सकारात्मक सोच लायें और अपनी नकारात्मक सोच पर काबू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: कठिन परिश्रम धन अर्जित कराएगा
मिथुन राशि
आज आपको घर और काम में बहुत बोझ सा महसूस होगा। बहुत से लोग आपकी सलाह मांगेंगे। आप ईमानदारी से सबको सलाह दें और जो काम आप कर रहे हैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लें। ये बुरा वक्त जल्दी ही बीत जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। अपना संयम बनाए रखें। आप लगातार अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए आप ऑफिस में बहुत ज्यादा काम करना शुरू ना कर दें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। संतुलन बना कर रखें। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। आपको निश्चित रूप से आर्थिक पुरस्कारों की प्राप्ति होगी जो कि आपके उत्तम विचारों का प्रतिफल है। अपनी बीमारी को दूर करने के लिए आप तरह-तरह के नुस्खे अपनाऐंगे। ऐलोपैथिक दवाईयां आपको सन्तुष्ट नहीं कर पाऐंगी इसलिए हो सकता है आप आयुर्वेदिक इलाज कराएं।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज खर्चों पर काबू रखें
कर्क राशि
अपनी ही उम्र के लोगों द्वारा की गई प्रशंसा आपको खुशी देगी। आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें अपने आस-पास के लोगों का साथ अपने आप ही मिल जाता है। आपको शायद ये नहीं पता कि बहुत से लोग आपके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हैं। आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आप अपनी खाने की आदतों को सुधार सकते हैं। कोशिश करें की चिकने खाने से दूर रहें। अगर आप असन्तुलित खाना खाने की आदत को सुधार लेंगें तो आप आज दिन की समाप्ती तक खुद को ज्यादा ऊर्जावान् महसूस करेंगे।