{"_id":"58736c384f1c1ba16bba7c86","slug":"daily-rashiphal-10th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगलवार का दिन किस राशि के लिए मंगलकारी, किसके लिए अमंगलकारी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
मंगलवार का दिन किस राशि के लिए मंगलकारी, किसके लिए अमंगलकारी
एस्ट्रोयोगी
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार का यह दिन आपके लिए कितना मंगलकारी है और किस मामले में अमंगलकारी रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का अपना राशिफल।
मेष राशि: थकावट भरा रहेगा पूरा दिन
मेष राशि
आज के दिन की शुरूआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है। लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा और आपकी हर समस्या खुद ही हल हो जाएगी। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके करियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा। आज आप पायेंगे कि अगर आप बिक्रीकर्ता हैं तो आसानी से अपने प्रतियोगियों से आगे बढ़ सकते हैं। यह आपके लिए तथा आपकी कम्पनी के लिए लाभदायक हो सकता है। आज ज्यादा काम की वजह से थकावट पूरे दिन बनी रहेगी। अपने आप को ब्रेक दें आपको इसकी जरूरत है। आपको पता है कि आप ढंग से काम नहीं कर पाएंगे तो क्यों ना आप घर जाएं और आराम करें।
वृष राशि: मिलने वाले उत्तरदायित्व के लिए तैयार रहें
वृष राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए। आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। यदि आज आप अपने निवेश को केवल शेयर एवं स्टाक बॉन्ड से अलग करना चाह रहे हैं तो आपको घरेलू या व्यावसायिक जमीन जायदाद में निवेश करने का मन बना लेना चाहिए। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आपके प्यार की ओर से तोहफा मिलेगा
मिथुन राशि
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। आज आपके प्यार की ओर से आपको तोहफा मिलेगा। बड़े प्रेम और जज्बात के साथ दिये गए तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करें। आज आपने असंभव काम कर दिखाया है, जिस के कारण आप उस स्थान तक पहुंच सके हैं जहां आप जाना चाहते थे। आज कार्यक्षेत्र में इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ दिन है। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें। बीमारी छोटी ही है जो आपकी सूझ-बूझ से ही ठीक हो जायेगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे
कर्क राशि
आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। आपको क्या पता यह रिश्ता पूरी जिंदगी के लिए पार्टनर के रूप में बदल सकता है। आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है। क्या आपका वजन आपके दिमाग में हर समय रहता है। अब वह वक्त आ चुका है जब आपको गम्भीरता से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेंगी और ये आज से ही शुरू कर दें। फिट रहने को लेकर खुद को नजरअन्दाज ना करें। इसलिए इस बात को दिल से सोचिए की अगर आप व्यायाम के लिए जाएंगे तो आप अच्छा महसूस करेंगे।