{"_id":"589c53354f1c1b945237b0b2","slug":"daily-rashiphal-10th-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार किनके लिए भाग्यशाली किनके लिए लाया है परेशानी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
शुक्रवार किनके लिए भाग्यशाली किनके लिए लाया है परेशानी
एस्ट्रोयोगी
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार 10 फरवरी का यह दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल।
मेष राशि: आज मिल रहे लाभों का फायदा उठाएं
मेष राशि
आज आप अपने परिवार के साथ किसी खास प्रयोजन का जश्न मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपने परिवार के साथ समय बिताने से एक मजबूत रिश्ते के रूप में शुभ परिणाम मिलेंगे। आज आपके रास्ते में कोई बाधा नहीं आएगी। आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी। कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिसमें आप अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकें। सरकारी महकमे से संबंधित कामों के लिए समय शुभ है, आप अपने सभी काम बिना ज्यादा परेशानी के आसानी से पूरे कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, आज का दिन उनके लिए भी शुभ ही रहेगा। आज सब कुछ आराम से चलता रहेगा। आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे। आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी।
वृष राशि: दिन खुशी में बितेगा
वृष राशि
आज आप घर में ही खुशी भरा दिन गुजारेंगे। खुशी के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर पैसा खर्च करके ही मजा लें। कभी-कभी जिंदगी में छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खुशी देती हैं। अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। वह दूसरे पक्ष के मेहमान या अजनबी भी हो सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। अच्छी सेहत पाने के लिए अगर आपने जिम जाने का विचार कर लिया है तो पहले चिकित्सक की सलाह लेना ना भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज भाग्य सफलता दिलाएगा
मिथुन राशि
आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। आज का दिन आपकी खुशियों से भरपूर दिन होगा। आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताकर अपनी बोरियत को दूर करेंगे। उन मूल्यवान पलों को अपनी यादों में समेटने का प्रयास करें, जिन्हें जिंदगी भर याद रख सकें। आज आप अपने काम को या कार्यक्षेत्र को बदलने की बात सोच सकते हैं। यदि आप वर्तमान काम को छोड़ते हैं तो ये याद रखिये कि इस दौरान रिश्तों में किसी किस्म की खटास जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। आज के लिए निर्देशित सिध्दान्त यह है कि आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। आज आप दर्द से परेशान हो सकते हैं इसलिए दर्द को गोली लें उससे आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: चल रही समस्याओं का अंत होगा
कर्क राशि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। घर पर बदलते इस शांति पूर्ण माहौल के लिए आपको ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। आपका प्रेम संबंध आपकी शक्ति की परीक्षा लेगा। यदि आप लम्बे समय से संबंध में हैं तो धैर्यपूर्वक इस कठिन समय का सामना करने की आवश्यकता है। आप यदि मुद्रण या प्रकाशन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आप पाएंगे कि आपको चारों ओर से प्रस्ताव मिल रहे हैं व काम तेजी से चल रहा है। आपको इसके लिये तारीफें भी मिल रही हैं। अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा। अगर कोई निवेश करें तो लम्बी अवधि के लिए करें। आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बाँधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा। ज्यादा मेहनत करने से आपके अन्दर ऊर्जा का संचार होगा और आपके अन्दर किसी काम को करने की उत्तेजना बढ़ेगी।