{"_id":"5a50a5794f1c1bd5178b53b8","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-7th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में नये अवसर हाथ लगेंगे, जानें अपना राशिफल
Sun, 07 Jan 2018 09:23 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि: आज नेतृत्व कुशलता के कारण प्रशंसा मिलेगी
2 of 13
मेष राशि
आज आपको अपने फौलादी इरादों से अपने साथी के बारे में अवांछित विचारों को निकाल देना चाहिए। आपस में व्याप्त गलतफहमियों को मिटाने का भरसक प्रयत्न करें, जिससे आपसी प्रेम व समझदारी बढ़ सके। आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे।
वृष राशि: नकारात्मक विचारों को दिमाग से निकाल दें
3 of 13
वृष राशि
विपरीत परिस्थितियों में अपने आत्मविश्वास के बल पर आप सभी काम आसानी से कर सकेंगे। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास के बल पर आपको अपने जीवन को बदलने की कोशिश करनी चाहिए। अपने दिमाग से नकारात्मक विचारों को निकाल देने से आप में और ज्यादा ऊर्जा का संचार हो सकेगा। अपनी सकारात्मक सोच के कारण आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन इस सफलता के लिए आपने मेहनत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
आप अच्छी तरह से जानते हैं कि कूटनीति और समझदारी से अपने विरोधियों को कैसे काबू में किया जा सकता है। आपके कार्यालय में आपके विरोधी आपको अपने उच्च अधिकारी की नजर में गिराने की कोशिश करेंगे। वैसे आप ऐसी परिस्थितियों को आसानी से हल करना जानते हैं। आपकी समझ और कूटनीति से आप अपने उच्च् अधिकारियों की नजरों में अच्छे बने रह सकते हैं। आज अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशि: आज आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलेगा
5 of 13
कर्क राशि
अपने अधीनस्थों से काम में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको शायद अपने काम करने का तरीका बदलना पड़े। ये आपके ही हित में रहेगा। अगर आप उनकी बात सुनेंगे, उनको उत्साहित करेंगे और उन्हें अच्छे सुझाव देंगे, साथ ही उनके अच्छे काम के लिए उनकी प्रशंसा करेंगे तो आप ना सिर्फ अपने कार्यस्थल का माहौल अच्छा बना पाएंगे बल्कि साथ ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करेंगे। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।