फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए आज का दिन किन राशि वालों पर पड़ेगा भारी

Fri, 03 Nov 2017 08:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 03 Nov 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 3rd november
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌िः तनाव आपके काम को करेगा प्रभावित

daily rashifal or rashiphal 3rd november
मेष राश‌ि

आज आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर जाएं और लोगों से मिलें। आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो, लेकिन घबराएं नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है। आप एक लाभकारी जमीन जायदाद सम्बधी सौदा खरीदने वाले हैं। 

वृष राश‌िः मानसिक तनाव बढ़ाएगा आपकी परेशानी

daily rashifal or rashiphal 3rd november
वृष राश‌ि

जहां तक आपके करियर का सवाल है, सब कुछ बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा बस ठीक ही रहेगा। संतुष्टि के इन दिनों में आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए और साथ ही अपने मैनेजर के साथ अपने संबंधो को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। आज कहीं से धन की प्राप्ति दिख रही है। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। कोई परेशानी आपका मानसिक तनाव बढ़ाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर ध्यान देना होगा जिससे आपका स्वास्थ्य बना रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः तरक्की वाला है आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 3rd november
म‌िथुन राश‌ि

व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। व्यवसाय के लिए आज का दिन तरक्की वाला है। यदि पैसा निवेश करना चाहते हैं तो वहां कीजिए जहां लम्बे समय तक लाभ की गुंजाइश है। शेयर बाजार और संपत्ति में पैसा लगाना ठीक रहेगा। 

विज्ञापन

कर्क राशिः अधिक मेहनत से हासिल कर पाएंगे लक्ष्य

daily rashifal or rashiphal 3rd november
कर्क राशि

धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। आपकी सम्प्रे‍षण कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपके विचार किसी को विशेष रूप से प्रभावित कर सकते हैं। और आपके द्वारा किये गये इस प्रयास के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed