फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशिफल: फरवरी के पहले दिन इन 7 राशियों पर दिखेगा चंद्रग्रहण का असर

Thu, 01 Feb 2018 08:42 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 1st february
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि: परिवार में खुशियां रहेगी

daily rashifal or rashiphal 1st february
मेष राश‌ि

आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। ये समय उन लोगों के साथ मिल कर खुशी मनाने का है जो हमेशा आपकी खुशियों में शामिल रहते हैं। अपनों पर प्यार न्योछावर करके आप उन्हें एक अनोखा एहसास दिला सकते हैं। सोच समझकर किये गये निवेश से आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। 

वृष राश‌ि: किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है

daily rashifal or rashiphal 1st february
वृष राश‌ि

आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं

daily rashifal or rashiphal 1st february
म‌िथुन राश‌ि

आज आपके घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन परेशान ना हों जो होगा अच्छे के लिए ही होगा। आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं। आज आपको सड़क दुर्घटना में कोई चोट भी लग सकती हैं। पैदल और वाहन चलाते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। और ध्यान रहे आप रोड़ पर यातायात के नियमों का भी पालन करें।

विज्ञापन

कर्क राशि: कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा

daily rashifal or rashiphal 1st february
कर्क राशि

बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। अब आप चैन की सांस ले सकते हैं। आपके वकील की सलाह अब काम आएगी। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। इस कानूनी मुद्दे को अब पूरी तरह से खत्म कर दें।आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी समझ का प्रयोग करेंगे। अगर आप कोई ग्राफिक डिजाइनर या कलाकार हैं तो आपकी रचनात्मकता इस समय पहले से भी अधिक है। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed