फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये राशि वाले आज सोच समझकर करें कोई भी निवेश, जानें अपना राशिफल

Sat, 16 Dec 2017 09:43 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Sat, 16 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 16th december
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌िः निवेश के मामले में जोखिम उठाने को तैयार

daily rashifal or rashiphal 16th december
मेष राश‌ि

यदि आज कंपनी द्वारा आपको विदेश जाने के लिए प्रस्तावित किया जाता है, तब ये मौका आपके लिए कईं प्रमुख अवसर साथ लाएगा व आपको आर्थिक व आजीविका, दोनों ही क्षेत्रों में लाभ होगा। इस दौरान आपके सितारे काम के लिए यात्रा का संकेत भी करते हैं। इसलिये, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पारंपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे, लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं।

वृष राश‌िः अपने आस पास के कुछ लोगों सावधान रहें

daily rashifal or rashiphal 16th december
वृष राश‌ि

आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे, लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

daily rashifal or rashiphal 16th december
म‌िथुन राश‌ि

कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कोई छोटी सी परेशानी बार-बार आपको परेशान कर रही है। अगर आप शेयर बाजार में काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष आपके लिए मजबूत बना रहेगा। आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। अगर आप खुद को अच्छे खान-पान और रोजाना व्यायाम जैसी गतिविधियों में व्यस्त रखेंगे तो आप बिना परेशानी के अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे। 

विज्ञापन

कर्क राशिः निवेश में मामले में सावधान रहें

daily rashifal or rashiphal 16th december
कर्क राशि

आज अपने परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। आपको उनका व्यवहार दुख पहुंचा सकता है। पढ़ाई हो या ऑफिस आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed