ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे।
वृष राशिः जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज़्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।
मिथुन राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
कर्क राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।