फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किन राशियों को लिए आज का दिन शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ, जानें अपना राशिफल

Sun, 11 Feb 2018 12:05 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 11th february
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 11th february
मेष राशि

आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 11th february
वृष राशि

निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। आज उन लोगों के लिए कुछ करें जो आपके लिए कुछ भी नहीं कर सकते। यक़ीन मानिए मानसिक शांति और सुकून पाने का इससे कारगर उपाय कुछ नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 11th february
मिथुन राशि

किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। आपको पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आज किसी नदी का किनारा या पार्क की सैर बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

daily rashifal or rashiphal 11th february
कर्क राशि

खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो। ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed