जुलाई का पहला दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। कैसा रहेगा आपका पूरा दिन? जानिए अपना 1 जुलाई 2018 का राशिफल..
मेष राशि- यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। रोमांस दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। मुमकिन है कि यह आपके वैवाहिक जीवन के सबसे ख़राब दिनों में से एक हो।
वृष राशि- आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत कठिन लगता है और आज का दिन कुछ-कुछ ऐसा ही लग सकता है।
मिथुन राशि- लगातार काम में आपकी दख़लअंदाज़ी आपके भाई की खीज का कारण बन सकती है। अगर आपसे कोई ख़ुद न पूछे, तब तक अपनी सलाह न दें। यहाँ तक की आपकी राय भी किसी को अखर सकती है। इसलिए ख़ुद पर नियंत्रण रखें, शांत रहें और सबके साथ ईमानदारी का बर्ताव करें। होशियारी से निवेश करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है।
कर्क राशि- आर्थिक दिक़्क़तें आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।