{"_id":"5abb80d14f1c1b1c6f8b45be","slug":"daily-rashifal-29th-march-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज ये 6 राशियां रहेंगी फायदे में जबकि बाकी का हो सकता है कुछ नुकसान, जानिए अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज ये 6 राशियां रहेंगी फायदे में जबकि बाकी का हो सकता है कुछ नुकसान, जानिए अपना राशिफल
Content Partner: Astrosage
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 29 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 of 13
मेष राशि
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
3 of 13
वृष राशि
आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्ख़ी की ओर ले जाएगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
4 of 13
मिथुन राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। दफ़्तर के तनाव को घर में न लाएँ। इससे आपके परिवार की ख़ुशी ख़त्म हो सकती है। अच्छा यही है कि परेशानियों का सामना दफ़्तर में ही करें और घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
5 of 13
कर्क राशि
मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। रोमांस दरकिनार हो सकता है क्योंकि कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। दिवास्वप्नों में समय खपाना नुक़सानदेह रहेगा, इस मुग़ालते में न रहें कि दूसरे आपका काम करेंगे। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आपके प्रिय का एक अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।