फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इस 1 राशि वालों की कुंडली में अचानक धन मिलने का है योग, जानें अपना राशिफल

Fri, 27 Oct 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 27 Oct 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 27th october
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌िः सोच समझकर करें निवेश

daily rashifal 27th october
मेष राश‌ि

ध्यान रहे कि किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आप किसी और पर आश्रित ना रहें। ये काम आप खुद ही करें अन्यथा परिणाम कुछ निराशजनक हो सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार के भागीदारी संबंधी प्रश्न को हल नहीं कर पाएंगे। आपको ये महसूस होगा कि भागीदारी तो चल रही है, परंतु संबंध समाप्त हो चुके हैं। आज शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानी आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आप किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं, परन्तु यह सब आपकी रोज की भाग दौड़ के कारण है।

वृष राश‌िः किसी की मदद को पीछे न हटें

daily rashifal 27th october
वृष राश‌ि

आज आप जिसकी मदद करेंगे, भविष्य में वो भी आपके काम आ सकता है। इसलिए किसी की भी मदद करने से पीछे ना हटें। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से थोड़ा बहुत आर्थिक सहयोग मिल सकता है जो आपको सुकून पहुंचाएगा। यदि किसी रिश्तेदार से आपने कुछ पैसा लिया है तो वह आपको इसे चुकाने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है।  आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः छोटी परेशानियों पर भी ध्यान दें

daily rashifal 27th october
म‌िथुन राश‌ि

आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिए, जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। अपने सभी विकल्पों की सही पड़ताल करें। आज सर्दी से बच कर रहें कोई परेशानी हो सकती है। आपके गले में भी परेशानी हो सकती है। आप खुद को ढ़क कर रखें और कुछ ठंडा पेय पदार्थ न लें। आज की परेशानियां छोटी होगीं, परन्तु ध्यान अवश्य दें। 

विज्ञापन

कर्क राशिः अचानक धन मिलने के संकेत

daily rashifal 27th october
कर्क राशि

हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed