हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशिः प्रेमी की सलाह के बाद ही लें कोई भी फैसला
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ काफी मस्ती भी कर सकते हैं। दूसरे भाग में आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है, जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। अंतिम भाग में एक बार फिर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेगें। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें।
वृष राशिः प्रेमी को अनदेखा न करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का आरंभ घूमने फिरने से हो सकता है। मूड में मस्ती भरी रह सकती है और आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है।
मिथुन राशिः दुविधा से बाहर निकलने का प्रयास करें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप कभी-कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं, उससे आपको बाहर निकलना होगा, क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र रुप से कोई फैसला नहीं लेगें तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा। अपने प्रेमी के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं, उन्हें आप समझने का प्रयास करें।
कर्क राशिः प्रेमी की बातों को भी महत्व दें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और भावुकता में आपको कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी है। इसीलिए आप परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिए, ना कि एक ही बात को पकड़कर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा, इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।