{"_id":"59c394a14f1c1bb4688b5c88","slug":"daily-rashifal-22th-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी भी नए निवेश से दूर रहें ये 2 राशि वाले, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
किसी भी नए निवेश से दूर रहें ये 2 राशि वाले, जानें अपना राशिफल
Fri, 22 Sep 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : zodiac sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशिः साझेदारी से मिलेगा लाभ
2 of 13
मेष राशि
अगर आप अपने काम को लेकर सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो अपने जीवन साथी की सलाह लें। आप पाएंगे कि आपका साथी आपकी बात को बड़े ध्यान से सुनेगा और आपको एक अच्छी और सही सलाह देगा। उसकी सलाह मानें और फिर देखें आप कितना लाभ कमा पाते हैं। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। आप आने वाले समय में अस्वस्थ भोजन खाने की आदत डाल सकते हैं, इसलिए आज ही एक नया चार्ट बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
वृष राशिः आपके पक्ष में आएगा कानूनी फैसला
3 of 13
वृष राशि
कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। अब खुशियों का समय आ गया है। अब से ये कानूनी मुद्दा आपको परेशान नहीं करेगा। आपको अपने समूह के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उन्हें प्रेरित करके एक सामूहिक मीटिंग के लिए बुलाएं। आप तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ समाधान ढूंढ़ें, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः सोच समझकर करें खर्च
4 of 13
मिथुन राशि
आज का दिन विशेष रूप से उन सभी के लिये अच्छा है जो चार्टर्ड अकाउंटैंसी के क्षेत्र में काम करते हैं। आज आपको नवीन ग्राहकों के अनेक संपर्क मिलेंगे। आपको थोड़ा सा अधिक समय देकर इन अवसरों का लाभ लेना चाहिये। इस दौरान की गई कड़ी मेहनत भविष्य में लाभ के अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक हो सकती है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
कर्क राशिः समझदारी से परेशानियों को सुलझाएं
5 of 13
कर्क राशि
काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।