ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहाँ नए लोगों से मुलाक़ात हो सके।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे, लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। आज उन लोगों के लिए कुछ करें जो आपके लिए कुछ भी नहीं कर सकते। यक़ीन मानिए मानसिक शांति और सुकून पाने का इससे कारगर उपाय कुछ नहीं हो सकता है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
अपने परिवार के हितों के ख़िलाफ़ काम न करें। मुमकिन है कि आप उनके नज़रिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है। अपने प्रिय को याद करना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि सितारे बता रहे हैं कि आज की मुलाक़ात में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।