फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंह समेत आज इस राशि को भी होगी अचानक धन की प्राप्ति, जानें अपना राशिफल

Fri, 13 Oct 2017 07:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 13 Oct 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 13th october
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌िः मन में न आने दें नकारात्मक विचार

daily rashifal 13th october
मेष राश‌ि

आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपको काम करने के लिए ऐसी तकनीकी सीखने की जरूरत है, जो कि आपके पास नहीं है। कोशिश करें, क्योंकि ये बदलाव किसी ना किसी वजह से ही हुए हैं। अगर आप परेशान हैं तो इस बारे में अपने बॉस से बात करें, लेकिन अपने मन में इस तरह के नकारात्मक विचार न लाए कि आप से ये काम नहीं होगा या आप इसे नहीं कर सकते। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। आज ये खरीदारी करने का शुःभ दिन है।

वृष राश‌िः पैतृक संपत्ति को लेकर हो सकता है विवाद

daily rashifal 13th october
वृष राश‌ि

आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आप जानते हैं कि आप में काबिलियत है, इसलिए भविष्य में भी  इसी तरह से अपना प्रयास जारी रखें। पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं।आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः नई नौकरी पर एक बार फिर विचार कर लें

daily rashifal 13th october
म‌िथुन राश‌ि

आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। आज आप खुद को ऊंचाई पर महसूस करेंगे। 

विज्ञापन

कर्क राशिः सफलता के लिए धीरे-धीरे प्रयास करें

daily rashifal 13th october
कर्क राशि

यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं या उससे संबद्ध हैं, तब आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किए गए प्रयास धीमी गति के हैं, परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed