प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
मेष-
प्रेम संबंधों के लिये दिन अच्छा है। आपका पार्टनर आज विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है। सगाई के लिये दिन अनुकूल है। माता-पिता को मनाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें रिश्ता शायद पसंद न आए। किसी मित्र या बहन की मदद ले सकते हैं।
वृषभ-
यदि आप विवाह योग्य हैं तो बैंड-बाजे की तैयारी कर लें। विवाह के लिये रिश्ते आएंगे। जीवनसाथी भी आपसे हर बात के लिये रजामंद है। अचानक चौंकाने वाली कोई खबर मिलेगी। विदेश का योग बन रहा है।
मिथुन-
विदेश में रहने वाले लोगों का अपने परिवार घर से कनेक्शन बनेगा। अगर आपका पार्टनर आपसे दूर है तो मोबाइल, सोशल मीडिया द्वारा बात हो जाएगी। मुलाकात का लंबा इंतजार खत्म होगा।
कर्क-
आपको अगर कोई पसन्द है तो अपने मन की बात कह दें। बात को मन में न रखें, क्योंकि हो सकता है कि आपको अपनी लव लाइफ को पटरी में लाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़े। घर की अनबन का आपके प्रेम संबधों पर असर पड़ेगा।