लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
Chhath Puja 2022: छठ पूजा कब? पूजा के दौरान न करें नियमों की अनदेखी, अन्यथा अधूरा रह जाएगा व्रत
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम संबंध कुछ रफ्तार पकड़ सकते हैं और प्रेमी को लेकर आपके विवाह की चर्चा भी घर में चल सकती है। जो व्यक्ति अपने नए संबंधों की शुरुआत करना चाहते हैं वह कर सकते हैं और मन की बात को समक्ष भी रख सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज किसी बात को मनवाने के लिए आपका प्रेमी आप पर दबाव बना सकता है। आपको उसकी जिद के सामने झुकना ही होगा और उसकी मांग को पूरा करना होगा। ऐसा करने से आपको आज बुरा नहीं लगेगा अपितु प्रसन्नता का अनुभव होगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) : प्रेम संबंधों में आप दोनों के मध्य कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं लेकिन इन मतभेदों को लेकर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। कुछ समय का इंतजार करें जिससे कि संबंध फ़िर से पहले जैसे सामान्य हो जाएं। अभी कुछ समय आप दोनों का एक-दूसरे से बात ना करना ही सही होगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप प्रेमी की ओर ध्यान देने की बजाय अपने मित्रों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। आपके प्रेमी जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव स्प्ष्ट देखा जा सकता है। आप सभी संबंधों में संतुलन बनाकर चलें।