लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर बन रहे हैं खास योग, जानें तिथि और मुहूर्त
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज का दिन गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने का है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यदि आप किसी के साथ संबंध में नहीं हैं तो अपने गुणों को पहचानकर व आधार बनाकर एक नई शुरुआत करें। अपने को किसी के सामने प्रस्तुत करने से मत घबराइए। आपको हैरानी भरा सुखद एहसास हो सकता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑन लाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा, पर अपने बारे में विवरण देते वक्त सावधानी बरतें।