लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Mangal Margi: साल 2023 में मंगल होंगे वृष राशि में मार्गी, इन राशियों को मिल सकती है हर कार्य में सफलता
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका पार्टनर समझदार है इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी भी सुखद है। अपने गुप्त रिश्ते को दुनिया के सामने लाने के लिए यह उचित समय है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने पुराने दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आप पूरे मन से उसे प्यार करेंगे और कुछ बुरा होगा तो उसे भी सहन कर लेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पारिवारिक संघर्ष आपके लिए कष्ट का कारण बन सकता है किंतु अपने पति/ पत्नी या पार्टनर की चाहत आपको हर परिस्थिति का सामना करने का साहस प्रदान करेगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें क्योंकि आप दोनों का साथ जन्म जन्मांतर का है।