लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Mangal Margi: साल 2023 में मंगल होंगे वृष राशि में मार्गी, इन राशियों को मिल सकती है हर कार्य में सफलता
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी काफी दिनों की मेहनत का असर आज नजर आयेगा। आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत है और यही क्वालिटी आपके साथी को आपकी तरफ खींच लायेगी। बच्चों और पिता में आपसी मतभेद हो सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दिल में आज राहत मिलेगी। आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नये संबंध बनने का योग है। पुराने रिलेशनशिप में आप अपने साथी या पार्टनर पर विश्वास नहीं करेंगे, जिससे मन थोड़ा दुखी रहेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर आप जब अपने फ्रेंड से चैट करेंगे तो सारी गलतफहमियां दूर हो जायेंगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्तों को लेकर स्ट्रेस में आ सकते हैं आप। लेकिन लव रिलेशनशिव के लिए दिन आज लकी है। आज आप अपने प्रेमी को इम्प्रेस करेंगे और प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। हो सकता है कि आपका विवाह का रिश्ता विदेश से ही आ जाए।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): ऊंची शिक्षा तकनीकी विद्या प्राप्त किये जातकों के लिये दिन उम्मीदों से भरा है। आफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपका नये मित्र या जीवनसाथी की तलाश है वह साथी आपको अपने कार्यस्थल में मिलेगा। पति पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है।