लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Som Pradosh Vrat 2022: कब है सोम प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और महत्व
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): नेटवर्किंग के इस दौर में हर मौके का फायदा उठाएं और नए दोस्त बनाएं। आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता उतना ही फ्रेश और जीवंत है जितना पहले था
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा प्यार की दो बातें सुनने और कुछ सुनाने की होगी। आप अपने प्रियतम के साथ समय बिताना चाहेंगे जैसे कोई फिल्म देखना, डिनर पर जाना या लॉन्ग ड्राइव।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका रोमांटिक जीवन प्यार के फूलों से महक रहा है बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें क्योंकि किसी भी चीज़ की अधिकता भी कष्टप्रद हो सकती है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए व्यस्त दिनों में से एक है जब आपको अपने प्रेम जीवन या रोमांस के लिए समय नहीं मिल पायेगा। विवाह योग्य लोगों के ग्रहों में अभी कुछ समय इंतज़ार करना लिखा है।