फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 15 July : मेष, वृषभ और कर्क समेत इन तीन राशि के लोगों को होगा विशेष लाभ, समस्याएं होंगी दूर

Fri, 15 Jul 2022 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 15 Jul 2022 07:16 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आप रिश्तों में अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में एक्टिव रहने से आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा,लेकिन आप जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। सामाजिक दायरा बढ़ने से आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन भी स्थापित कर पाएंगे। आपके विचारों से वरिष्ठ अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके ऊपर कुछ परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोगों को अपनी उदारता दिखाने का मौका मिलेगा। आपको लाभ के चक्कर में ज्यादा धन निवेश करने से बचना होगा,लेकिन आपका कोई कार्य अक्समात आपके सिर पर आ सकता है,जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पुरानी योजनाओं को भी बल मिलेगा। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी परिजन से मेल मिलाप कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आपका पसंदीदा कार्य करने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों के लिए जाने जाएंगे,उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। विधार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा। परिवार में आपको किसी लड़ाई झगड़े में शामिल होना पड़ सकता है,जिसमें आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपकी कोई कमी लोगों के सामने आ सकती है, जो उसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से यदि कोई तनाव चल रहा था,तो वह भी समाप्त होगा। आपको धन कमाने के चक्कर में परिवार के सदस्यों की आवश्यकता को भी ध्यान में रखना होगा,जो लोग विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप दिन का कुछ समय पूजा-पाठ आदि में भी लगाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed