लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अधिक काम की वजह से आज आप परेशान हो सकते है लेकिन इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिश्ते में अगर कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो जितना जल्दी हो सके इसे ख़त्म कर दें क्योंकि बासी फूल और बेजान रिश्ते कभी भी ज़िंदगी को गुलजार नहीं कर सकते।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप किसी खास का साथ चाहते हैं तो क्लब या सोसाइटी का हिस्सा बन जाएँ। नए समूह और नए वातावरण में आपको कोई ऐसा मिल सकता हैं जिसके साथ आप अपनी पूरी ज़िन्दगी गुजारना चाहेंगे।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है। बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें।