लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है। आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है और आप इस रिश्ते को अच्छे से समझते है। अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर आप किसी खास का साथ चाहते हैं तो क्लब या सोसाइटी का हिस्सा बन जाएँ। नए समूह और नए वातावरण में आपको कोई ऐसा मिल सकता हैं जिसके साथ आप अपनी पूरी ज़िन्दगी गुजारना चाहेंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें। लम्बी चैट, हाथों में हाथ डाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका पार्टनर खुद को नजरअंदाज या संकोचित महसूस कर सकता हैं। अपनी समझदारी से इस परस्थिति को संभालें और अपने पार्टनर के लिए कुछ विशेष करें।