लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। पहले आपको यह कठिनाई भी अच्छी लगती थी, पर आज आप किसी को नहीं चुनना चाहते। कूटनीतिक रास्ता अपनाएं और इस नौबत से बाहर निकल लें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। जीवन साथी का चयन करने में अपने दिल की आवाज को सुनें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप आज किसी को बहुत ज्यादा आकर्षित करेंगे, पर आप उसके प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में असमर्थ होंगे। बल्कि आप दो कदम पीछे हटना चाहेंगे। आप यह सोचने को विवश होंगे कि इस नये रिश्ते से मैं क्या पाना चाहता हूं। आप निर्णय लेते वक्त असमंजस में रहेंगे।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी।