फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Predictions 2022: सितंबर में सूर्य और शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, बुधादित्य योग भी बनेगा

Sat, 03 Sep 2022 10:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 Sep 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
Grah Gochar September 2022 Shukra Budh Surya Guru Rashi Parivartan Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
सितंबर माह में ग्रह गोचर - फोटो : अमर उजाला

September Predictions 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर देश-दुनिया के साथ सभी जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन के साथ सभी ग्रह अन्य प्रकार की भी गतिविधियां करते रहते हैं। सितंबर के महीने में कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सितंबर में सूर्य और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इसके अलावा बुध की चाल भी बदलेगी। वहीं बाकी ग्रह मंगल,गुरु, शनि और राहु-केतु किसी भी प्रकार का राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। सूर्य,शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश की आर्थिक सेहत, राजनीतिक दिशा में खास बदलाव देखने को मिल सकता है। इस महीने में सूर्य और शनि का षडाष्टक योग बनेगा। षडाष्टक योग शुभ नहीं माना जाता है। 17 सितंबर के बाद बुध और सूर्य दोनों ही सिंह राशि में मौजूद होने के कारण बुधादित्य योग बनेगा। बुधादित्य योग शुभ योग माना जाता है।

Grah Gochar September 2022 Shukra Budh Surya Guru Rashi Parivartan Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
10 सितंबर को बुध कन्या राशि में होंगे वक्री : बुद्धि ,व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध कन्या राशि में 10 सितंबर को वक्री होंगे और इसके बाद 2 अक्टूबर 2022 को बुध कन्या राशि में मार्गी होंगे।

15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में अस्त होंगे: सुख,वैभव और संपन्नता प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 15 सितंबर 2022 को सुबह 02 बजकर 29 मिनट पर सिंह राशि में अस्त होंगे। 

17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में गोचर: सूर्यदेव 17 सितंबर 2022, शनिवार को अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर बुध देव की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे।

24 सितंबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर: शुक्र सिंह राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए कन्या राशि में गोचर 24 सितंबर 2022, शनिवार को रात 8 बजकर 51 मिनट पर करेंगे।
 
Grah Gochar September 2022 Shukra Budh Surya Guru Rashi Parivartan Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
surya parivartan 2022 - फोटो : अमर उजाला
सिंतबर में सभी 9 ग्रहों का 12 राशियों पर प्रभाव

सूर्य- सूर्य मान-सम्मान, यश और आत्मा के कारक ग्रह हैं। यह हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। 17 सिंतबर को सूर्य स्वयं की राशि सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन से 17 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए शुभ समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Grah Gochar September 2022 Shukra Budh Surya Guru Rashi Parivartan Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
Mangal Grah - फोटो : amar ujala
मंगल- इस महीने मंगल को कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। मंगल पूरे महीने वृषभ राशि में रहेंगे। कर्क, धनु और मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा जबकि बाकी राशि के लोग थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Grah Gochar September 2022 Shukra Budh Surya Guru Rashi Parivartan Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला
बुध- बुध ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेंगे बल्कि अपनी चाल बदलेंगे। बुध ग्रह 8 सितंबर को अस्त होंगे फिर इसके बाद 10 सितंबर को वक्री हो जाएंगे। बुध ग्रह की चाल में बदलाव से मेष,सिंह,धनु और कुंभ राशि वालों पर शुभ असर होगा। जबकि बाकी राशि वालों के ऊपर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं देखने को मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed