लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आपके भाई-बहन आज कुछ आपत्तिजनक बातें आपसे कह सकते हैं। इससे आप कफी उत्तेजना अपने भीतर महसूस करेगें और शायद आप बहन-भाईयों की बातों का डटकर विरोध भी करें।आप नहीं चाहते कि कोई तीसरा व्यक्ति आपके मामले में दखलंदाजी करे चाहे वह आपके अपने ही क्यूँ ना हों।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर न अच्छा तो ना ही बुरा दिन कहा जा सकता है। आप दोनों दूसरों के समक्ष प्यार का दिखावा ना करें। यदि आप एक-दूसरे को चाहते हैं तब इसमें दूसरों के सामने प्रदर्शन करने वाली कोई बात ही नहीं है।दोनों के मध्य आज भी कुछ मतभेद पैदा हो सकते हैं लेकिन समय के साथ वह दूर भी हो जाएंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने अंदर ऊर्जा की कमी का अनुभव कर सकते हैं और इस वजह से आपका मन किसी काम में नहीं रमेगा। मन को प्रफुल्लित करने के लिए आप अपने प्रेमी को लेकर अन्य मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। आपकी हर चीज में आज आपक प्रेमी आप पर हावी रह सकता है लेकिन आपको इसमें भी एक मजा महसूस होगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):दिन के पहले भाग तक तो आपका दिन सामान्य सा नजर आता है लेकिन उसके बाद कुछ चहल-पहल प्रेमी के आने से संभव हो सकती है।प्रेम प्रसंग अत्यधिक परवान चढ़ सकते हैं। आपका प्रेमी काफी दुलार तथा प्यार आप पर लुटाने वाला नजर आता है और आप भी ऎसे अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहेगें।