फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: भारत में लगा चंद्र ग्रहण, जानें कब होगा समाप्त और किन बातों का रखें ध्यान

Sun, 07 Sep 2025 09:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 07 Sep 2025 09:58 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हो चुका है। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लग रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसका विशेष प्रभाव कुंभ राशि के जातकों और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोगों पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 time and niyam in hindi kab khatam hoga Chandra Grahan
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हो चुका है। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लग रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसका विशेष प्रभाव कुंभ राशि के जातकों और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोगों पर पड़ सकता है। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है, इसलिए इससे जुड़े सभी धार्मिक और पारंपरिक नियम मान्य होंगे। ग्रहण काल के दौरान घरों से लेकर मंदिरों तक विशेष सावधानियां रखी जाती हैं। इस समय भोजन बनाने और ग्रहण करने की मनाही होती है, साथ ही किसी भी नए कार्य की शुरुआत भी वर्जित मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय शुभ कार्य करने से जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। यही कारण है कि इस अवधि में केवल भगवान के नामों का स्मरण करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए ग्रहण के समाप्त होने से लेकर इस दौरान क्या करना चाहिए, यह जान लेते हैं।

Trending Videos
Chandra Grahan 2025 time and niyam in hindi kab khatam hoga Chandra Grahan
Chandra Grahan 2025 - फोटो : Adobe Stock

चंद्र ग्रहण 2025 समापन
ज्योतिषियों के मुताबिक रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हुआ चंद्र ग्रहण देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल 3 घंटे 29 मिनट तक मानी जा रही है।

Chandra Grahan 2025: आज रात 9:58 मिनट पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर के सूतक काल का समय

Chandra Grahan 2025 time and niyam in hindi kab khatam hoga Chandra Grahan
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe

ग्रहण में क्या न करें

  • ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए, यह अशुभ होता है। 
  • रसोई घर का कोई काम न करें। इससे घर में नकारात्मकता आती है।
  • बाल भी नहीं काटने चाहिए। 
  • धार्मिक कार्य करने से बचें।
  • यदि संभव हो, तो कोई भी यात्रा पर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 time and niyam in hindi kab khatam hoga Chandra Grahan
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe
  • आप इस समय पूजा-पाठ और भगवान की मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए।
  • आप इस अवधि में कोई भी खरीदारी न करें। यह अशुभ होता है।
  • ग्रहण में आप शरीर पर तेल भी न लगाएं।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए। 
  • गर्भवती महिलाएं बाहर जाने की भूल न करें
  • सुई से जुड़ा कोई भी काम न करे।
 

Chandra Grahan 2025: आज चंद्र ग्रहण पर 'ग्रहण योग' का संयोग, कुंभ सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 time and niyam in hindi kab khatam hoga Chandra Grahan
Chandra Grahan 2025 - फोटो : Freepik
ग्रहण के समय क्या करें
चंद्र ग्रहण के समय आप केवल इन मंत्रों का स्मरण करें।
 

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलती, अन्यथा हो सकती है परेशानी



भगवान विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात:

भगवान विष्णु का बीज मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नमः

महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed