फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: आज रात 9:58 मिनट पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर के सूतक काल का समय

Sun, 07 Sep 2025 01:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:58 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: आज यानी 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Time and impact know Sutak kaal Timing and niyam
चंद्र ग्रहण 2025 सूतक काल - फोटो : Amar Ujala

Chandra Grahan 2025: आज यानी 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका समय रात 9 बजकर 58 मिनट से देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक माना जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह नजर आने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जब भी चंद्र ग्रहण लगता है, तो उससे लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया पर दिखाई देता है। यही कारण है कि इसके प्रारंभ होने पर पूजा-पाठ से लेकर खरीदारी, यात्राएं जैसे कार्य करने की मनाही होती है। अब चूंकि आज का ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। ऐसे में आप अपने शहर के मुताबिक यहां सूतक काल का समय जान सकते है।



Chandra Grahan 2025 Sutak Time: आज सूतक काल कब लगेगा? जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें?

Chandra Grahan 2025 Time and impact know Sutak kaal Timing and niyam
Chandra Grahan 2025 - फोटो : Adobe Stock
सूतक काल का समय
 
  • गोरखपुर - सुबह 11:54 से देर रात 01:26 
  • देहरादून - दोपहर 12:16 से देर रात 01:26
  • कोटा - दोपहर 12:24 से देर रात 01:26 क
  • जम्मू-कश्मीर - दोपहर 12:28 से देर रात 01:26

Bhado Purnima 2025: आज भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण, अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान होगा लाभकारी

Chandra Grahan 2025 Time and impact know Sutak kaal Timing and niyam
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe
  • हैदराबाद -दोपहर 12:14 से देर रात 01:26 
  • गाजियाबाद -  दोपहर 12:18 से देर रात 01:26 
  • लुधियाना -12:24 से देर रात 01:26 
  • चंडीगढ़ - 12:21 से देर रात 01:26 
  • वाराणसी - सुबह 11:56 से देर रात 01:26 
  • गुरुग्राम - दोपहर 12:20 से देर रात 01:26 
  • बरेली - दोपहर 12:10 से देर रात 01:26 
  • कानपुर - दोपहर 12:06 से देर रात 01:26 
  • नागपुर -  दोपहर 12:11 से देर रात 01:26 
  • चेन्नई -दोपहर 12:07 से देर रात 01:26 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Time and impact know Sutak kaal Timing and niyam
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe

शहर अनुसार चंद्र ग्रहण का समय

शहर के नाम    चंद्र ग्रहण का समय
नई दिल्ली     रात्रि  9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक
नोएडा रात्रि  9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक
मुंबई     रात्रि  9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक
बेंगलुरु रात्रि  9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक
अहमदाबाद रात्रि  9:58 से मध्य रात्रि 01:26 तक
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Time and impact know Sutak kaal Timing and niyam
Chandra Grahan 2025 - फोटो : Freepik

सूतक काल में क्या करें?

  • भगवान के नाम का जाप करें, जैसे "ॐ नमः शिवाय", "ॐ गं गणपतये नमः"

  • इसके अलावा आप महादेव के इन मंत्रों का जाप भी कर  सकते हैं।

शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।


 

Chandra Grahan 2025: क्या है चंद्र ग्रहण का समय? कब से लगेगा सूतक काल, यहां जानें समय और प्रभाव

 

Chandra Grahan 2025: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed