फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: लग गया साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय

Sun, 07 Sep 2025 09:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 07 Sep 2025 09:58 PM IST
सार

Chandra Grahan 2025: इस बार 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण है और इसे स्पष्ट रूप से भारत में देखा जाएगा। हालांकि, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 upay according to zodiac sign know time and impact in hindi
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसका सीधा प्रभाव पूजा-पाठ सहित अन्य धार्मिक कार्यों पर दिखाई देता है। इसलिए अक्सर इसके शुरू होने से खत्म होने तक घरों में कई विशेष नियमों का पालन किया जाता है। इस बार 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण है और इसे स्पष्ट रूप से भारत में देखा जाएगा। हालांकि, एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी यह देखा जा सकता है।


 

भारत के समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जिसमें खरीदारी, छिलना काटना व अन्य शुभ मांगलिक काम करने की सख्त मनाही होती है। इस दौरान ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आमतौर पर कुछ उपाय किए जाते हैं। ऐसे में आप ग्रहण के समाप्त होने के बाद अपनी राशि के मुताबिक ये उपाय कर सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें

Trending Videos
Chandra Grahan 2025 upay according to zodiac sign know time and impact in hindi
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe stock
  • चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मेष राशि के लोग भगवान हनुमान की उपासना करें। इस दौरान आप सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। 
  • वृषभ राशि वालों को चंद्र ग्रहण समाप्ति के बाद दान करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव के नाम और महामृत्युंजय मंत्र का स्मरण करें


Chandra Grahan 2025: राहु-चंद्रमा की युति से बन रहा है विशेष ग्रहण योग, जानें कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

Chandra Grahan 2025 upay according to zodiac sign know time and impact in hindi
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe
  • मिथुन राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करें और  दौ ऊं नमो नारायणाय नमः का जप करें।
  • कर्क राशि वालों को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • सिंह राशि के लोग ग्रहण के बाद अनाज का दान करें। साथ ही भगवान सूर्य के नामों का जाप करें। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
 

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण पर 'ग्रहण योग' का संयोग, कुंभ सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 upay according to zodiac sign know time and impact in hindi
Chandra Grahan 2025 - फोटो : Freepik
  • कन्या राशि के  लोग ग्रहण के बाद मां दुर्गा की उपासना करें। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे सभी तरह के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है।
  • तुला राशि के लोग ग्रहण समाप्त होने के बाद चावल का दान करें। इसके बाद देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें फूल अर्पित करें। यह उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
  • वृश्चिक राशि के लोग चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे मन से डर भय दूर होते हैं।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 upay according to zodiac sign know time and impact in hindi
Chandra Grahan 2025 - फोटो : adobe
  • धनु राशि के लोग भगवान हनुमान की पूजा करें। उन्हें बूंदी का भोग लगाएं। इसके बाद आप हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • चंद्र ग्रहण के बाद मकर राशि के लोग दान करें। फिर शनि मंदिर में जातक शनि महाराज को तेल चढ़ाएं और ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
  • ग्रहण के बाद कुंभ राशि के लोग काली वस्तुओं का दान करें। इससे आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
  • मीन राशि वालों को ग्रहण खत्म होने के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed