फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलती, अन्यथा हो सकती है परेशानी

Sun, 07 Sep 2025 11:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 11:55 AM IST
सार

Chandra Grahan Impact On Pregnant Ladies: 7 सितम्बर 2025 को लगने वाला चंद्रग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि यह समय नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित माना जाता है।

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Effects on Pregnant Women Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News in Hindi
chandra grahan 2025 - फोटो : amar ujala

Chandra Grahan Me Pregnant Women Kya Kare : हिंदू धर्म में चंद्रग्रहण को केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली ज्योतिषीय और आध्यात्मिक परिवर्तन के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए शास्त्रों और परंपराओं में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियाँ अपनाने की सलाह दी जाती है, जिससे वे स्वयं और अपने गर्भस्थ शिशु की रक्षा कर सकें। 7 सितम्बर 2025 को लगने वाला चंद्रग्रहण धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल प्रारंभ होगा और रात 9:58 बजे से लेकर 1:26 बजे तक ग्रहण रहेगा। ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना अत्यंत आवश्यक है। आइये जानते हैं विस्तार से। 


Chandra Grahan 2025 : कुल 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा चंद्रग्रहण, आपके शहर में कब दिखेगा? जानें यहां

Lunar Eclipse 2025 Effects on Pregnant Women Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News in Hindi
ग्रहण शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्नान करना आवश्यक माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

  • चंद्रग्रहण शुरू होने से पहले घर के सभी दरवाज़ों और खिड़कियों को पर्दे या अखबार से ढक देना चाहिए।
  • ग्रहण के समय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ध्यान लगाना और मंत्रों (जैसे महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र) का जाप करना शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्नान करना आवश्यक माना जाता है।
  • इस समय श्रीमद्भगवद्गीता, सुंदरकांड या अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी किया जा सकता है।
Lunar Eclipse 2025 Effects on Pregnant Women Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News in Hindi
कैंची, सुई, चाकू, ब्लेड आदि का इस्तेमाल न करें, क्योंकि मान्यता है कि इससे शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। - फोटो : Freepik.com

गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय की ऊर्जा भ्रूण पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, इसलिए घर के अंदर ही रहें।
  •  कैंची, सुई, चाकू, ब्लेड आदि का इस्तेमाल न करें, क्योंकि मान्यता है कि इससे शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
  • इस समय चूड़ी, पिन, सेफ्टी पिन या कोई अन्य धातु से बनी वस्तु पहनने से बचें।
  • ग्रहण के समय न सोएं ,आप आराम कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Effects on Pregnant Women Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare News in Hindi
गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से ताज़े फल, सात्विक भोजन और आवश्यक दवाइयाँ ले सकती हैं। - फोटो : Adobe

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान क्या खाएं 

  • आमतौर पर ग्रहण के समय भोजन करना वर्जित होता है,
  • लेकिन गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से ताज़े फल, सात्विक भोजन और आवश्यक दवाइयाँ ले सकती हैं।
  • पहले से बना खाना ग्रहण से पहले हटा लें और बाद में ताज़ा बनाएं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed