फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: आज चंद्र ग्रहण पर 'ग्रहण योग' का संयोग, कुंभ सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें

Sun, 07 Sep 2025 11:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 07 Sep 2025 11:38 AM IST
सार

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लगेगा। इस काल में चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिसमें राहु पहले से ही स्थित है। ऐसे में कुंभ राशि में ग्रहण के साथ-साथ 'ग्रहण योग' का निर्माण भी हो रहा है। 

विज्ञापन
Grahan yog and Chandra Grahan on 7 september 2025 these zodiac signs will face problems
Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण है। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा। इसका समापन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर माना जा रहा है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक साल के इस दूसरे चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जाएगा, जिसका विशेष प्रभाव धार्मिक कार्यों से लेकर 12 राशियों पर दिखाई देगा। दरअसल, चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ और गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में लगेगा। इस काल में चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिसमें राहु पहले से ही स्थित है। ऐसे में कुंभ राशि में ग्रहण के साथ-साथ 'ग्रहण योग' का निर्माण भी हो रहा है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को यात्रा, धन लाभ, करियर- कारोबार में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Grahan yog and Chandra Grahan on 7 september 2025 these zodiac signs will face problems
किसी धार्मिक यात्रा पर न जाएं। मार्केट में अटका धन परेशान करेगा। पुरानी दोस्ती में दरार आ सकती है, इसलिए धैर्यवान रहें। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
यह समय आपकी व्यापार में समस्याएं बढ़ा सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें अन्यथा पेट से जुड़ी समस्या होने की आशंका है। मन में कुछ नया करने के लिए उथल-पुथल लगी रहेगी। लेकिन किसी रिश्ते में प्रवेश करने से भी बचना होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर न जाएं। मार्केट में अटका धन परेशान करेगा।
 

पुरानी दोस्ती में दरार आ सकती है, इसलिए धैर्यवान रहें। वृषभ राशि के लोग ग्रहण और ग्रहण योग के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप सफेद वस्त्र और दूध का दान करें। इससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती हैं।

 

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Grahan yog and Chandra Grahan on 7 september 2025 these zodiac signs will face problems
तुला राशि के लोग निवेश करने से बचें। आप व्यापार की योजनाओं में बदलाव अभी न करें। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लोग निवेश करने से बचें। आप व्यापार की योजनाओं में बदलाव अभी न करें। इस दौरान आपको मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रह सकती है। हालांकि, जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा। इस दौरान ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी भी तरह का धन का लेनदेन न करें। ग्रहण के बाद आप देवी लक्ष्मी की पूजा करें और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करें।

Bhado Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान होगा लाभकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Grahan yog and Chandra Grahan on 7 september 2025 these zodiac signs will face problems
कुंभ राशि में यह महासंयोग बनने जा रहा है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही करना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि में यह महासंयोग बनने जा रहा है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही करना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। हालांकि, जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का विषय बनेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से तनाव रहेगा। कुछ व्यापार की समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। ग्रहण के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 

महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। 
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed