फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और मिलेगी तरक्की

Thu, 14 Mar 2024 01:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 14 Mar 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 On Holi These Zodiac Signs Will Be Lucky
होली पर चंद्र ग्रहण का साया

Chandra Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों और पूरी पृथ्वी पर पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा समय-समय पर चंद्र और सूर्य ग्रहण जैसे खगोलीय घटनाएं भी होती हैं। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगने जा रहा है। इस तरह के होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस साल होली 25 मार्च को है। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनका भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण पर कौन-कौन सी राशियों को मिल सकता है लाभ।

Chandra Grahan 2024 On Holi These Zodiac Signs Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
होली के दिन पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का शुभ असर सबसे ज्यादा वृषभ राशि के जातकों के ऊपर हो सकता है। इस राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आय में इजाफा होने के संकेत हैं। कई दिनों का आपका लटका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा हो सकती है। योजनाएं सफल होंगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
Chandra Grahan 2024 On Holi These Zodiac Signs Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभफलदायी साबित होगा। आपको धन लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले जातक कोई अच्छी डील पाने में कामयाब होंगे और अच्छा खासा मुनाफा हासिल करेंगे। आपकी लगभग हर एक इच्छा पूरी होगी। आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति आपको होगी। 

Holi 2024: होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत पर होगा इसका प्रभाव, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 On Holi These Zodiac Signs Will Be Lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा फल देगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास अच्छा खासा बढ़ा हुआ होगा। आपके साहस में वृद्धि में होगी। व्यापार करने वाले जातकों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है और कोई नई योजना साकार रूप ले सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की और धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। अगर आप कोई जमीन-जायदाद का सौदा करना चाहते हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed