फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण पर मीन राशि में चंद्रमा-राहु की युति, इन राशियों पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव

Wed, 18 Sep 2024 06:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 Chandrama Rahu in Meen Rashi brings negative impact on these zodiac signs
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को मीन राशि में लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण में चांद हल्का सा धुंधला सा नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और ग्रहण का समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 4 मिनट होगी। आपको बता दें कि उपछाया चंद्र की शुरुआत सुबह 06 बजकर 12 मिनट से हो जाएगी। फिर आंशिक ग्रहण सुबह 7 बजकर 44 मिनट से होगी और ग्रहण उच्च स्तर पर सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं आंशिक ग्रहण की समाप्ति सुबह 08 बजकर 44 मिनट पर हो जाएगी और अंत में उपछाया ग्रहण की समाप्ति सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगी।


चंद्रमा इस दिन मीन राशि में राहु के साथ युति बनाएंगे, वहीं केतु की सप्तम दृष्टि भी चंद्रमा और राहु की इस युति पर होगी। राहु-केतु की युति का प्रतिकूल प्रभाव कुछ राशियों पर नजर आ सकता है। आइए जानते हैं, इन राशियों के बारे में। 

Chandra Grahan 2024 Chandrama Rahu in Meen Rashi brings negative impact on these zodiac signs
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकार मन मुटाव हो सकता है। अचानक बड़े खर्चे होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वरिष्ठ अधिकार नजर रख सकते हैं इसीलिए कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। उपाय के तौर पर मेष राशि वाले लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

Chandra Grahan 2024 Chandrama Rahu in Meen Rashi brings negative impact on these zodiac signs
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ने से उनकी सामाजिक स्तर पर छवि खराब हो सकती है। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता होगी। ऑफिस में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसमें उतार-चढ़ाव रह सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है, इसलिए जो भी कहना हो सोच-समझकर कहें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। कानूनी मसलों में बिना सलाह लिए कोई भी बड़ा फैसला न लें।  उपाय के तौर पर चंद्रमा के बीज मंत्रों का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 Chandrama Rahu in Meen Rashi brings negative impact on these zodiac signs
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों की वाणी पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे आपको समस्या हो सकती है। इसीलिए जब भी बोलें सोच विचारकर बोलें। धन से जुड़े मामलों के लिए भी चंद्र ग्रहण के बाद के कुछ दिन अच्छे नहीं कहे जा सकते, संचित धन आपको खर्च करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को गले या उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है, इसलिए सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें। उपाय के तौर पर आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed