फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Horoscope 2020 | करियर राशिफल 2020

Wed, 01 Jan 2020 10:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 01 Jan 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Career Rashifal 2020 Know about your career life
करियर राशिफल 2020 - फोटो : career

करियर राशिफल 2020 के अनुसार जानिए नए साल में कैसा रहेगा आपका करियर। जानिए क्या इस साल बन रहे हैं आपकी नौकरी में तरक्की के योग। नए वर्ष में अपने करियर जीवन को लेकर आपके मन में कई तरह की जिज्ञासाएं होंगी और उनका होना भी लाजमी है। क्योंकि करियर क्षेत्र आपके लिए केवल अर्थ कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपके सपनों को जीने और उन्हें जिंदा बनाए रखने का स्रोत भी है। आइए करियर राशिफल साल 2020 (Career Rashifal 2020) से जानते हैं इस वर्ष आपका करियर जीवन कैसा रहने वाला है। Horoscope 2020: वर्ष 2020 में करियर क्षेत्र में इन राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता, देखें क्या कहता है आपका भाग्यफल।

Career Rashifal 2020 Know about your career life
rashi

मेष
करियर राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि के जातकों को नए साल में नौकरी में तरक्की पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। साल के प्रारंभिक महीनों में आपको इसकी झलक भी मिल जाएगी। सीनियर के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। लेकिन किसी बात को लेकर आपको उनके ऊपर गुस्सा भी आ सकता है ऐसी स्थिति में उनसे न उलझें। अगर इस साल जमीन, प्रोपर्टी आदि से संबंधित व्यापर करते हैं तो इस वर्ष आपको उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

Career Rashifal 2020 Know about your career life
rashi

वृष
नौकरी-पेशा के लिए यह साल मिलाजुला रह सकता है। लेकिन साल की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। किंतु जून के बाद कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपनी नौकरी पर बहुत अधिक ध्यान देना होगा। अपने प्रोजेक्ट्स या कार्य को तय समयसीमा पर समाप्त करने का प्रयास करें। साल के अंत में आपकी सैलरी में वृद्धि या फिर आपको किसी नई कंपनी में नौकरी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Career Rashifal 2020 Know about your career life
rashi

मिथुन
करियर राशिफल 2020 के अनुसार,  यह वर्ष आपके करियर के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपको इस साल नौकरी में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष समय आपकी परीक्षा लेगा। इसलिए असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उनसे सीख लें। इस वर्ष कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना ही आपके लिए उचित होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिले तो उसे सहज स्वीकार करें।

विज्ञापन
Career Rashifal 2020 Know about your career life
rashi

कर्क
कर्क राशि के जातकों का नए साल में करियर जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य की अपेक्षा अपनी मेहनत से आप नौकरी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। यदि आप अपने नौकरी जीवन को शानदार बनाना चाहते हैं तो अपने सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाएं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। नौकरी को केवल नौकरी की तरह ही न समझें बल्कि इसे अपना पैशन समझें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed